सारण में आयुष्मान कार्ड कैंप: 300 लोगों ने किया आवेदन, मिलेगा 5 लाख तक का फ्री इलाज

Updated:
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड (सांकेतिक तस्वीर)

Saran Ayushman Card Camp : सारण के नगरा प्रखंड में ग्रामीणों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष आयुष्मान कार्ड कैंप लगाए गए. इन कैंपों में करीब 300 लोगों ने निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाए, जिससे उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Saran Ayushman Card Camp : सारण के नगरा प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीणों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किया गया. सांसद राजीव प्रताप रूडी के सौजन्य से आयोजित कैंप में कटेसर, रसूलपुर और खैरा पंचायत के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन पंचायतों में आयोजित हुआ विशेष कैंप

कैंप का आयोजन कटेसर, रसूलपुर और खैरा पंचायत में किया गया. पेट्रोनेट एलएनजी और आरवाईसीसी के सहयोग से लगाए गए इस निःशुल्क कैंप में ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा मिली. इससे लोगों को दूर स्थित केंद्रों पर जाने की परेशानी से राहत मिली.

आयुष्मान भारत योजना के तहत मिली सुविधा

कैंप में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई. इसके साथ ही पात्र लाभुकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई. कैंप में लोगों को योजना से संबंधित जरूरी जानकारी भी दी गई.

करीब 300 आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आर्य सुमंत के अनुसार खैरा पंचायत भवन परिसर और कटेसर मजार के समीप आयोजित कैंप में करीब 300 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं. उन्होंने बताया कि तैयार कार्ड करीब 15 से 20 दिनों के अंदर उपलब्ध होने के बाद लाभुकों के बीच वितरित किए जाएंगे.

ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में मिली सुविधा

कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे. ग्रामीण क्षेत्र में ही कार्ड बनवाने की सुविधा मिलने से लाभुकों को काफी सहूलियत हुई. कैंप के दौरान पात्र लोगों की प्रक्रिया पूरी करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई.

ये लोग रहे मौजूद

कैंप के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आर्य सुमंत, खैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह, प्रभाकर कुमार, मो. रियाजुद्दीन, रवि प्रकाश, पप्पू जी, अवध किशोर सिंह उर्फ गांधी जी, चित्तरंजन कुमार सिंह, आकाश कुमार सिंह, सौरभ कुमार, शहीद हुसैन और मो. लक्की समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read : JPU के 24 हजार खाली सीटों पर स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, ऐसे बदल सकेंगे विषय और कॉलेज


विज्ञापन
अयूब राजा

लेखक के बारे में

By अयूब राजा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन