सारण के नगरा सीएचसी में परिवार नियोजन शिविर आयोजित, पांच महिलाओं का सफल बंध्याकरण
सारण के नगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन शिविर का सफल आयोजन हुआ, जिसमें पांच महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. इस शिविर में स्थायी और अस्थायी परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराई गईं.
Saran News: नगरा प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नगरा में मंगलवार को जननी संस्था के तत्वावधान एवं मोबियस फाउंडेशन की आकार परियोजना के तहत परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन परिवार नियोजन काउंसलर खुशबू कुमारी की देखरेख में किया गया.
पांच महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण
शिविर में कुल पांच महिलाओं ने बंध्याकरण के लिए पंजीकरण कराया. सभी का सफल ऑपरेशन सर्जन डॉ. सुबोध सिंह द्वारा किया गया. स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई गई.
परिवार नियोजन सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध
जननी संस्था के जिला क्षेत्र समन्वयक कुमार अमन ने बताया कि संस्था द्वारा प्रखंड स्तर पर स्थायी एवं अस्थायी परिवार नियोजन सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है.
बंध्याकरण और नसबंदी पर मिलती है प्रोत्साहन राशि
उन्होंने बताया कि महिला बंध्याकरण कराने पर 2,000 रुपये तथा पुरुष नसबंदी कराने पर 3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है. वहीं महिला बंध्याकरण के लिए प्रेरक आशा या अन्य सहयोगी को 300 रुपये तथा पुरुष नसबंदी के लिए 400 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है.
निःशुल्क एंबुलेंस की भी सुविधा
लाभार्थियों को ऑपरेशन के बाद निःशुल्क एंबुलेंस के माध्यम से उनके घर तक पहुंचाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सीएचसी नगरा में प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से परिवार नियोजन शिविर आयोजित किया जाता है.
ये रहे मौजूद
शिविर में परिवार नियोजन काउंसलर खुशबू कुमारी, सर्जन डॉ. सुबोध सिंह, जिला क्षेत्र समन्वयक कुमार अमन, एएनएम पूनम कुमारी, ललिता कुमारी, कुंदन कुमार, सौरभ कुमार, चंचल, संगम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











