सारण में खुलेगा RRR सेंटर, पुराने कपड़े-किताबें दान कर सकेंगे लोग, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त लाभ

मढ़ौरा गढ़देवी स्थित पुराना यात्री शेड, जहां अब खुलेगा आरआरआर सेंटर | Prabhat Khabar Network
मढ़ौरा नगर पंचायत में बेकार पड़े यात्री शेड को आरआरआर सेंटर में बदला जाएगा। यहाँ जरूरतमंदों के लिए पुराने सामान जमा किए जाएंगे, जिसका उद्घाटन 15 जुलाई को होगा।
Saran RRR Center : सारण जिले के मढ़ौरा नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबंधन और पुन: उपयोग (Reuse) को बढ़ावा देने के लिए RRR (Reduce, Reuse, Recycle) सेंटर की स्थापना की जा रही है. 15 जुलाई को इसका उद्घाटन होगा. इस सेंटर के जरिए लोग अपने घरों में पड़े उपयोगी लेकिन अनुपयोगी सामान दान कर सकेंगे, जिसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा.
Marhaura RRR Center : पुराने यात्री शेड को बनाया जा रहा आधुनिक RRR सेंटर
स्वच्छ भारत मिशन के जिला मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया ने बताया कि नगर पंचायत मढ़ौरा ने मां गढ़देवी स्थान के पास स्थित पुराने और जर्जर यात्री शेड का चयन इस परियोजना के लिए किया है. भवन का जीर्णोद्धार कर इसे आधुनिक Marhaura RRR Center के रूप में विकसित किया जा रहा है.
15 जुलाई को होगा उद्घाटन
नगर पंचायत द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जीर्णोद्धार का कार्य पूरा होने के बाद 15 जुलाई को मुख्य पार्षद इस सेंटर का उद्घाटन करेंगी.
पुराने कपड़े, किताबें और जूते कर सकेंगे दान
इस सेंटर पर आम नागरिक अपने घरों में रखे उपयोगी लेकिन अतिरिक्त सामान, जैसे पुराने कपड़े, जूते-चप्पल, किताबें, कॉपियां और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान कर सकेंगे. इन सामानों को व्यवस्थित तरीके से सूचीबद्ध कर सुरक्षित रखा जाएगा.
जरूरतमंदों को मुफ्त में मिलेगा सामान
सेंटर पर एकत्र किए गए उपयोगी सामान का बाद में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क वितरण किया जाएगा. इससे एक ओर जहां जरूरतमंदों की सहायता होगी, वहीं दूसरी ओर पुन: उपयोग की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा.
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
नगर पंचायत का मानना है कि Marhaura RRR Center शहर में स्वच्छता अभियान को मजबूत करने के साथ-साथ संसाधनों के बेहतर उपयोग और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
Also Read : सारण में डंपर से युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर सड़क जाम, पुल निर्माण कंपनी का काम रुकवाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










