सीवान: मद्य निषेध अवर निरीक्षक की परीक्षा कल, सुबह 9:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

Author Manokamna Singh|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

सीवान जिले में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा कल, 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तत्वावधान में 12 जुलाई को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होने जा रही है. इसको को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन की तरफ से प्रेस ब्रीफिंग की गई. ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित अधिकारी व केंद्राधीक्षकों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

समय पर पहुंचना अनिवार्य

समीक्षा बैठक में द्वय ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे तक ही निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना पूरी तरह अनिवार्य होगा. इस निर्धारित समय-सीमा के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले किसी भी अभ्यर्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

संयोजक किए गए नामित

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला पदाधिकारी को मुख्य परीक्षा संयोजक तथा अपर समाहर्ता को सहायक परीक्षा संयोजक नामित किया गया है. पूरी परीक्षा अवधि के दौरान सुचारु संचालन एवं विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए उड़नदस्ता दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही विभिन्न संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

अनियमितता पर होगी कार्रवाई

जिला पदाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों को कड़ा निर्देश दिया है कि परीक्षा संचालन में पारदर्शिता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की सूचना पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करें. जिला पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों से विशेष अपील की है कि वे समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, अपना मूल प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखें.

कदाचारमुक्त परीक्षा का संकल्प

बैठक में वरीय अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा, आधुनिक निगरानी एवं प्रशासनिक समन्वय की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी अभ्यर्थियों को बेहतर और सुरक्षित परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके.

Also Read: सारण में टीबी के खिलाफ महाअभियान, 14 अगस्त तक 2.49 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन