रिविलगंज सीएचसी में लैब टेक्नीशियन की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं हो रहीं बाधित

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज में लैब टेक्नीशियन की कमी के कारण आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

विज्ञापन

रिविलगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज में लैब टेक्नीशियन की कमी के कारण आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. यहां केवल एक लैब टेक्नीशियन कार्यरत हैं, जो सैंपल लेने, जांच करने और रिपोर्ट देने सहित लैब से जुड़े सभी कार्य संभाल रहे हैं. वहीं अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में करीब 110 से 120 तथा इमरजेंसी में 20 से 25 मरीज पहुंचते हैं. इनमें अधिकांश मरीजों को चिकित्सक द्वारा जांच लिखी जाती है. सभी जांच का जिम्मा एक ही लैब टेक्नीशियन पर होने के कारण रिपोर्ट देने में देरी होती है. इसे लेकर मरीजों व परिजनों द्वारा हंगामा भी किया जाता है. स्थानीय भाजपा नेता शंभूनाथ पांडेय ने कहा कि एक लैब टेक्नीशियन के भरोसे अस्पताल की व्यवस्था चल रही है. उन्होंने कहा कि टेक्नीशियन की कमी के कारण प्रतिदिन विवाद की स्थिति बन जाती है. इस समस्या को लेकर कई बार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार व प्रबंधक संजीव कुमार को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया जायेगा. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि लैब टेक्नीशियन की कमी से वरीय स्वास्थ्य अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन