जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन की अंतिम तारीख 30 जून, अब तक सिर्फ 30% छात्रों ने लिया दाखिला

Updated:
विज्ञापन

JP यूनिवर्सिटी

JPU Admission 2026 : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के अंतर्गत स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली मेधा सूची के आधार पर नामांकन, शुल्क जमा करने और फॉर्म वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है.

विज्ञापन

JPU Admission 2026 : (प्रभात किरण हिमांशु) जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के अंतर्गत स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली मेधा सूची के आधार पर नामांकन, शुल्क जमा करने और फॉर्म वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली सूची में चयनित सभी छात्र-छात्राओं से समय रहते नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

24 जून से शुरू है नामांकन प्रक्रिया

जेपीयू ने 24 जून को पहली मेधा सूची जारी की थी और उसी दिन से संबद्ध कॉलेजों में नामांकन शुरू हो गया था. हालांकि शुरुआती दिनों में छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही. 29 जून को नामांकन केंद्रों पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली.

पहली सूची के केवल 30 फीसदी छात्रों ने कराया दाखिला

विश्वविद्यालय के अनुसार पहली मेधा सूची में शामिल करीब 23 हजार अभ्यर्थियों में से अब तक लगभग 30 प्रतिशत छात्रों ने ही नामांकन कराया है. बड़ी संख्या में छात्रों के नामांकन नहीं कराने के कारण अंतिम दिन कॉलेजों में अधिक भीड़ रहने की संभावना है. ऐसे में नामांकन की तिथि बढ़ाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है.

30 जून की समीक्षा के बाद होगा तिथि विस्तार पर फैसला

छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष डॉ. राणा विक्रम सिंह ने बताया कि 29 जून से नामांकन की गति तेज हुई है. उन्होंने कहा कि 30 जून को भी कॉलेजों में फॉर्म वेरिफिकेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी. अंतिम दिन प्राप्त आंकड़ों की समीक्षा के बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा कि नामांकन की तिथि बढ़ाई जाए या नहीं.

छात्रों से समय पर नामांकन कराने की अपील

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली मेधा सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन कराने की अपील की है, ताकि समय पर कक्षाओं का संचालन शुरू किया जा सके और दूसरी मेधा सूची भी जारी की जा सके.

कॉलेजों में बनाए गए अतिरिक्त काउंटर

छात्रों की सुविधा के लिए छपरा, सीवान और गोपालगंज के सभी संबद्ध कॉलेजों में हेल्प डेस्क और अतिरिक्त नामांकन काउंटर बनाए गए हैं. विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि फॉर्म और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन उसी दिन पूरा कर छात्रों को फीस लॉक का विकल्प उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे निर्धारित समय में ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकें.

40 हजार छात्रों ने किया है आवेदन

स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए करीब 40 हजार छात्रों ने आवेदन किया है, जबकि पहली मेधा सूची में लगभग 23 हजार अभ्यर्थियों को स्थान मिला है. पिछले वर्ष विश्वविद्यालय ने तीन मेधा सूचियां जारी करने के बाद रिक्त सीटों पर स्पॉट एडमिशन भी कराया था.

Also Read : सीवान के दो मंदिरों में चोरी, महिला समेत तीन चोर पकड़ाए अष्टधातु की मूर्ति और सोने के हार बरामद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन