सारण के गड़खा में सड़क किनारे मिला 58 वर्षीय व्यक्ति का शव, सोशल मीडिया से हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन

गरखा थाना का तस्वीर

गड़खा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक 58 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने के बावजूद शव की तत्काल पहचान नहीं हो सकी. सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर ने मामले को आगे बढ़ाया.

विज्ञापन

Body Found on Roadside: गड़खा थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के समीप रविवार की रात सड़क किनारे करीब 58 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की सूचना पर मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. काफी प्रयास के बावजूद तत्काल शव की पहचान नहीं हो सकी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गड़खा-बंसत मुख्य मार्ग से बीबीपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क के किनारे रविवार की रात राहगीरों की नजर शव पर पड़ी. इसके बाद लोगों ने रुककर शव की पहचान करने का प्रयास किया. देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गये, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी.

सूचना पर पहुंची पुलिस, शुरू की पहचान की कोशिश

घटना की सूचना मिलने के बाद गड़खा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने शव की पहचान नहीं की.

इसी दौरान शव की पहचान कराने के लिए किसी व्यक्ति ने घटना और शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी. इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक के बारे में जानकारी मिलने लगी.

सोशल मीडिया से मिली जानकारी, अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने की पहचान

पुलिस ने शव को गड़खा अस्पताल भेज दिया. सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर मृतक के परिजन गड़खा अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने शव की पहचान की.

बताया गया कि मृतक भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरैया गांव का रहने वाला था. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में भी शोक का माहौल है. पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन