सारण के एकमा में 23 अगस्त को होगा जिला स्तरीय वनदेवी पूजा महोत्सव, सरकार के मंत्री, सांसद और कई विधायक होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vanadevi Puja Mahotsav: एकमा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित भुइली में 23 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय वनदेवी पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. इस भव्य आयोजन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे.

विज्ञापन

Vanadevi Puja Mahotsav: एकमा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित भुइली में 23 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय वनदेवी पूजा महोत्सव की तैयारी को लेकर पूजा स्थल पर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश गोंड ने की. इस दौरान महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

श्री साह ने बताया कि वनदेवी पूजा महोत्सव में जिले के सभी प्रखंडों से हजारों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गयी हैं.

पारसा मोड़ पर मंत्री का होगा भव्य स्वागत

जदयू नेता अखिलेश कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री लखेन्दर पासवान के एकमा आगमन पर पारसा मोड़ पर फूल-माला पहनाकर गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया जायेगा. इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहेंगे.

विधायक और पूर्व मंत्री भी होंगे शामिल

महोत्सव में एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, मांझी विधायक रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री गौतम सिंह सहित अन्य सांसद और विधायक के मौजूद रहने की बात कही गयी. आयोजन को लेकर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

बैठक में एकमा नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक कुमार राम, महिला नेत्री रूबी कुमारी, अमरजीत राम, मुसाफिर शाह, सुरेंद्र शाह, संयुक्त सचिव शंकर भगवान शिक्षक, मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार, सचिव विनोद कुमार गोंड, संजीत कुमार गोंड, मुलायम शाह, चंदेश्वर शाह, तपेश्वर साह, शिव प्रसाद साह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के बाद WhatsApp पर मिलेंगे डॉक्युमेंट्स, नई डिजिटल व्यवस्था से आसान होगी प्रक्रिया


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन