गंगा में डूबे किशोर का शव बरामद
दिघवारा . थाना क्षेत्र के चकनूर में मस्जिद के पीछे गंगा नदी में डूबे किशोर का शव 24 घंटे के बाद एसडीआरएफ के जवानों ने खोज निकाला. शव मिलते ही परिजन उससे लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे
दिघवारा . थाना क्षेत्र के चकनूर में मस्जिद के पीछे गंगा नदी में डूबे किशोर का शव 24 घंटे के बाद एसडीआरएफ के जवानों ने खोज निकाला. शव मिलते ही परिजन उससे लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे. मां अलका देवी, पिता शंकर चौधरी, नानी कलावती देवी, नाना विनय चौधरी समेत अन्य रिश्तेदारों का रोते-रोते बुरा हाल था. बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि घटना को लेकर यूडी दर्ज किया गया है. सीओ मिट्ठू प्रसाद ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को नियमानुकूल सहायता मुहैया करायी जाएगी. रविवार को गंगा में नहाने के क्रम में तीन किशोर डूबने लगे थे, जिसमें से दो किशोरों को ग्रामीणों की तत्परता से बचा लिया गया था, जबकि पीयूष लापता हो गया था. घटना के बाद सीओ और थानाध्यक्ष की मौजूदगी में एसडीआरएफ के जवानों ने देर शाम तक शव को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. सोमवार को जवानों ने एक बार फिर प्रयास किया तब जाकर शव मिल सका.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए