गुजरात में युवक की मौत, शव घर पहुंचे ही परिजनों में मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2024 9:45 PM
नगर पंचायत परसा बाजार के खजौली के एक 35 बर्षीय युवक का गुजरात में मौत हों गयी. मृतक युवक वार्ड 9 निवासी शिव राय का पुत्र प्रेम कुमार बताया जाता है.
परसा. नगर पंचायत परसा बाजार के खजौली के एक 35 बर्षीय युवक का गुजरात में मौत हों गयी. मृतक युवक वार्ड 9 निवासी शिव राय का पुत्र प्रेम कुमार बताया जाता है. घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि गत एक जुलाई को गुजरात गया था. जहां ट्रक चालाता था. नौ जुलाई को ट्रक लोड कर कंपनी से चला रास्ते में अचानक तबियत बिगड़ गयी. जिसको उपचार के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान मौत हो गयी. मृतक की युवक का गुरुवार को शव घर पहुंचा. शव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. शव को देख पत्नी सबिता देवी,पिता शिव राय,माता शिव झरिया देवी,भाई अशोक राय,शैलेश राय,पुत्र रौशन कुमार पुत्री खुशी कुमारी का रो रो कर बुरा हाल था. मृतक युवक तीन भाई में माझिल था. एक पुत्र एक पुत्री है. पत्नी की चीख पुकार से माहौल गमहीन हो गया. घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद सूरज कुमार पहुंच परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लिया और सांत्वना दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










