सारण में बाढ़ प्रभावित इलाकों का भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने लिया जायजा, पुल और जलजमाव की समस्या जल्द दूर कराने का भरोसा
नोट: फोटो नंबर 9 सीएचपी 12 है कैप्सन होगा-बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते भाजपा प्रतिनिधि मंडल | Prabhat Khabar Network
छपरा विधायक छोटी कुमारी के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल ने मोहब्बत परसा और सोंधी नदी पुल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन।
Saran News : छपरा विधायक छोटी कुमारी के निर्देश पर रिविलगंज प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और विधायक के निजी सचिव विवेक कुमार के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सोंधी नदी स्थित मोहब्बत परसा पुल और आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली.
पुल और जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों ने कराया अवगत
क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने मोहब्बत परसा पुल की स्थिति, जलजमाव, आवागमन में हो रही परेशानी और अन्य बुनियादी समस्याओं से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया. ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग भी रखी.
समस्याओं के जल्द समाधान का दिया भरोसा
प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने का प्रयास किया जायेगा. प्रतिनिधियों ने कहा कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई जल्द सुनिश्चित करायी जायेगी.
पुल की सुरक्षा और सुदृढ़ीकरण को बताया प्राथमिकता
विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि मोहब्बत परसा और सोंधी नदी क्षेत्र के लोगों की सुविधा और सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पुल की स्थिति और आसपास के इलाकों की समस्याओं की जानकारी मिलते ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया था.
स्थायी समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से होगा समन्वय
विधायक ने कहा कि सोंधी नदी पुल के सुदृढ़ीकरण और क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं के स्थायी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्य जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जायेगा, ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो.
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में रिविलगंज प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, छपरा विधायक के निजी सचिव विवेक कुमार, पूर्व मुखिया बेबी सिंह, भाजपा नेता मदन सिंह, गामा सिंह, सुधीर सिंह, प्रियकांत, रवि भूषण, दारा सिंह, प्रदीप मिश्रा, गुड्डू तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए