छपरा जंक्शन समेत कई स्टेशनों का डीआरएम ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाएं बेहतर करने का आदेश

Updated:
विज्ञापन

छपरा जंक्शन का निरीक्षण करते डीआरएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छपरा जंक्शन पर DRM ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने का आदेश दिया. स्टेशन के पुनर्विकास और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया. जानिए पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Saran News : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ छपरा जंक्शन समेत आसपास के कई स्टेशनों का निरीक्षण किया. गाजीपुर सिटी-छपरा रेलखंड के विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौतम स्थान स्टेशन और छपरा जंक्शन पर संरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

डीआरएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनों का सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन सुनिश्चित करने, संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने और स्टेशन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है.

गौतम स्थान के गुड्स शेड का लिया जायजा

मंडल रेल प्रबंधक ने गौतम स्थान स्टेशन स्थित गुड्स शेड का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने माल की लोडिंग और अनलोडिंग व्यवस्था, माल के सुरक्षित रख-रखाव, कार्यस्थल की स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया.

उन्होंने कर्मचारियों और संबंधित हितधारकों को उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली. डीआरएम ने माल ढुलाई की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और सुचारु बनाने तथा कार्य के दौरान संरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.

छपरा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन के कार्यों की समीक्षा

छपरा जंक्शन के निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया.

उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री आवागमन व्यवस्था, फुट ओवरब्रिज और सेकेंड एंट्री का भी निरीक्षण किया.

पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर

डीआरएम ने छपरा जंक्शन की पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पार्किंग को इस तरह व्यवस्थित किया जाए, जिससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो.

उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास के साथ पार्किंग और यात्री आवागमन की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया, ताकि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके.

सुरक्षा और सुविधा बेहतर करना रेलवे का उद्देश्य

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और संरक्षा को बेहतर करना रेलवे का प्रमुख उद्देश्य है. इसके लिए स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षित परिचालन और यात्री सुविधाओं पर लगातार निगरानी रखने की जरूरत है.

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय ब्रह्मानंद, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बालेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष पाण्डेय, स्टेशन प्रबंधक राजेश प्रसाद, सहायक मंडल इंजीनियर अरविंद कुमार सहित संबंधित वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन