11 से 15 जून के बीच भाजपा चलायेगा जनंसपर्क अभियान
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Jun 2020 9:09 AM
भाजपा सदर मंडल एवं रिविलगंज नगर मंडल का संगठन का बैठक पूर्व मंडल अध्यक्ष कैप्टन श्यामदेव साह के आवास पर नगर अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. प्रदेश नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम को बैठक में जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी 11 जून से 15 जून तक घर-घर जन संपर्क अभियान चलाया जायेगा.
छपरा : भाजपा सदर मंडल एवं रिविलगंज नगर मंडल का संगठन का बैठक पूर्व मंडल अध्यक्ष कैप्टन श्यामदेव साह के आवास पर नगर अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. प्रदेश नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम को बैठक में जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी 11 जून से 15 जून तक घर-घर जन संपर्क अभियान चलाया जायेगा. प्रधानमंत्री का पत्र प्रति परिवार को पहुंचना, केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर चर्चा करना, करोना से लड़ने में भारत की जनता का सहयोग के लिए देशवासियों का धन्यवाद करने के उद्देश्यों को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया है.
विधायक डाॅ सीएन गुप्ता ने छपरा विधानसभा में विकास कार्य को कार्यकर्ताओं के बीच रखा. पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद जी ने संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा किया. विधान सभा प्रभारी जिला महामंत्री रामा शंकर मिश्रा ने कहा कि आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी बूथों पर सप्तऋषि के माध्यम से पत्र को हर परिवार को दिया जायेगा. बैठक में भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह चौहान, श्री निवास सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष गामा सिंह, कैप्टन श्यामदेव शाह, बिपिन बिहारी सिंह, भाई वीरेंद्र सिंह,पूर्व नगर अध्यक्ष इंदु देवी,राज कुमारी देवी,मंडल महामंत्री सतेंद्र शर्मा ,बिनोद सिंह,राकेश सिंह,राजेन्द्र सिंह,शत्रुघ्न प्रसाद,अखिलेश्वर सिंह,सुधीर सिंह,राज किशोर सिंह,संजय वारसी,नागेंद्र राम,प्रभात मिश्रा,,ममता देवी,जय प्रकाश चौधरी,जीतेश सिंह अरुण कुशवाहा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










