कपड़ा व्यवसायी को नशा खिला कर 30 हजार लूटे

कपड़ा व्यवसायी को नशा खिला कर 30 हजार लूटेपरसा (छपरा). परसा थाना क्षेत्र के बनौता गांव के एक 30 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी को अज्ञात अपराधियों ने नशा खिला कर 30 हजार रुपये लूट लिये़ युवक प्यारुद्दीन का पुत्र मुन्ना अंसारी बताया जाता है़ परिजनों ने बताया कि युवक कपड़ा खरीदने के लिए मढ़ौरा गया था. […]
कपड़ा व्यवसायी को नशा खिला कर 30 हजार लूटेपरसा (छपरा). परसा थाना क्षेत्र के बनौता गांव के एक 30 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी को अज्ञात अपराधियों ने नशा खिला कर 30 हजार रुपये लूट लिये़ युवक प्यारुद्दीन का पुत्र मुन्ना अंसारी बताया जाता है़ परिजनों ने बताया कि युवक कपड़ा खरीदने के लिए मढ़ौरा गया था. लौटने के क्रम में युवक को अमनौर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात अपराधियो ने चाय में नशीला पदार्थ डाल कर पिला दिया और घर आने के क्रम में खोरीपाकर चंवर के समीप बेहोशी की हालत देख 30 हजार रुपए लूट कर भागने में सफल रहे़ बेहोशी हालत में परिजनों ने उपचार के लिए परसा स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया़ जहां युवक का उपचार किया जा रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










