तरैया अस्पताल में दवा के लिए हंगामा

तरैया अस्पताल में दवा के लिए हंगामा नोट: फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, तरैयारेफरल अस्पताल, तरैया में शनिवार को दवा नहीं मिलने से आक्रोशित रोगियों ने हंगामा किया. अस्पताल में दर्जनों रोगियों का इलाज व जांच हुआ, परंतु उन्हें दवा नहीं मिला. अस्पताल में टंगी सूची में 112 दवाओं के नाम अंकित हैं. […]
तरैया अस्पताल में दवा के लिए हंगामा नोट: फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, तरैयारेफरल अस्पताल, तरैया में शनिवार को दवा नहीं मिलने से आक्रोशित रोगियों ने हंगामा किया. अस्पताल में दर्जनों रोगियों का इलाज व जांच हुआ, परंतु उन्हें दवा नहीं मिला. अस्पताल में टंगी सूची में 112 दवाओं के नाम अंकित हैं. जबकि, अस्पताल में एक भी दवा उपलब्ध नहीं था. इससे आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे. इस बीच कुछ लोगों ने उन्हें समझा-बुझा कर शांत कराया. नवादा की अनु देवी, धामा परसा की बेबी देवी, पानापुर मरवा बसहियां की दुलारी देवी, पोखरेड़ा की मंजू देवी के परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से दवा नहीं मिल रहा है. इस संबंध में पूछने पर स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि दो दिन से अस्पताल में दवा की कमी है. जिले से ही दवा नहीं मिल पाया है. दवा की मांग की गयी है, परंतु अभी दवा उपलब्ध नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










