एसबीआइ के सीएसपी संचालक ग्राहकों के लाखों रुपये लेकर हुआ फरार
Updated at : 13 Jun 2019 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

तरैया : प्रखंड के तरैया बाजार स्थित एसबीआइ के मुख्य शाखा के अंतर्गत संचालित शाहनेवाजपुर गांव के नाम पर तरैया में चल रहे ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ग्राहकों के लाखों रुपये का चुना लगाकर फरार हो गया. तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 के किनारे संचालित एसबीआइ के उक्त ग्राहक सेवा केंद्र शाहनेवजपुर गांव के नाम पर […]
विज्ञापन
तरैया : प्रखंड के तरैया बाजार स्थित एसबीआइ के मुख्य शाखा के अंतर्गत संचालित शाहनेवाजपुर गांव के नाम पर तरैया में चल रहे ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ग्राहकों के लाखों रुपये का चुना लगाकर फरार हो गया. तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 के किनारे संचालित एसबीआइ के उक्त ग्राहक सेवा केंद्र शाहनेवजपुर गांव के नाम पर स्वीकृत था, परंतु तरैया में संचालित होता था. ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर संचालक फरार है. ग्राहक सेवा केंद्र पर जो बोर्ड लगा है.
उसपर संचालक पंकज कुमार सीएसपी कोड 38801442 व केंद्र का स्थान शाहनेवाजपुर अंकित है. धोखाधड़ी के शिकार ग्राहकों का आरोप है कि उक्त सीएसपी संचालक उन लोगों के खाते से अवैध ढंग से रुपये की निकासी कर लेते थे. ग्राहक जब खाता में रुपये की जानकारी के लिए जाते तो अंगूठा लगाते थे.
उसी वक्त उनको रुपये की जानकारी देता था और अंगूठा लगाते ही खाते से रुपये उड़ा लेता था. इतना ही नहीं ग्राहकों द्वारा जमा किये गये रुपये कंप्यूटर मशीन में जमा न कर अलग एक रजिस्टर पर जमा कर लेता था. जब ग्राहक रुपये निकालने पहुंचते तो उसी रजिस्टर से देख कर रुपये दे देता था. उक्त सीएसपी संचालक द्वारा ग्राहकों के खाता खोलने के दौरान फर्स्ट ऑप्सन की जगह ग्राहक का फिंगर प्रिंट और दूसरे ऑप्सन में अपना फिंगर प्रिंट लगा लेता था, ताकि किसी के फिंगर प्रिंट से खाते से निकासी हो जाये.
उक्त ग्राहक सेवा केंद्र शुक्रवार से बंद कर संचालक फरार है. जबकि प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहक निराश हो कर लौट रहे है. ग्राहक सेवा केंद्र के धोखाधडी के शिकार ग्राहक अब मुख्य शाखा पहुंच कर हंगामा कर रहे है. ग्राहकों का आरोप है कि मुख्य शाखा के खाताधारी होने के बाद भी शाखा प्रबंधक व बैंक के अन्य कर्मियों द्वारा जमा व निकासी के दौरान कहा जाता है कि जाइये छोटा ब्रांच बगल में सीएसपी है.
वहां से जमा निकासी कर लीजिए. रुपये जमा करने को लेकर ग्रीन कार्ड व अन्य तरह की बहाना बनाया जाता है. रुपये निकासी के लिए जाने पर बैंककर्मी बोलते है कि छोटा ब्रांच से आधार से रुपये निकाल लीजिए. ग्राहकों का आरोप है कि बैंककर्मी का भी सीएसपी संचालकों से मिली भगत है.
धोखाधड़ी के शिकार ग्राहक अब थाना पहुंचने लगे
थाना क्षेत्र के पचभिंडा निवासी व एसबीआइ मुख्य शाखा के ग्राहक सुदामा सहनी ने बुधवार को तरैया थाने में सीएसपी केंद्र संचालक के खिलाफ शिकायत प्रतिवेदन दिया, जिसमें कहा गया है कि तरैया एसबीआइ मुख्य शाखा में मेरा खाता संख्या 35640041461 है.
26 फरवरी 2019 को 25 हजार रुपये जमा करने पहुंचा तो काउंटर पर तैनात बैंककर्मी ने जमा लेने से इन्कार करते हुए कहा कि छोटा ब्रांच सीएसपी में जाकर जमा कीजिए. शाखा प्रबंधक ने भी कहा कि सीएसपी में जमा कीजिए. शाहनवजपुर के नाम पर संचालित सीएसपी में 25 हजार रुपये नकदी जमा किया. सुदामा सहनी छह रोज रुपये निकासी के लिए सीएसपी केंद्र पर दौड़ रहे है, लेकिन केंद्र हमेशा बंद मिलता और संचालक फरार है.
दूसरे जगह खाते को जांच करने पर पता चला की खाते में रुपये नहीं है. जबकि जमा करने की प्राप्ति रसीद संचालक द्वारा दिया गया है. शिकायत प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है. मुख्य शाखा प्रबंधक रूपक कुमार सिंह ने कहा कि आरबीआइ को इस संबंध में लेटर भेज दिया गया व जिला को- ऑडिनेटर को भी इसकी जानकारी दे दी गयी है. आरबीआइ व जिला को-ऑडिनेटर द्वारा ग्राहकों के रुपये हर संभव लौटाने का आश्वासन मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




