शहर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छपरा : छपरा शहर के एक घर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का सारण पुलिस ने पर्दाफाश किया है. यह सेक्स रैकेट शहर की बाजार समिति स्थित एक घर में काफी लंबे समय से चलाया जा रहा था जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब इस घर में छापेमारी की तो […]

विज्ञापन

छपरा : छपरा शहर के एक घर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का सारण पुलिस ने पर्दाफाश किया है. यह सेक्स रैकेट शहर की बाजार समिति स्थित एक घर में काफी लंबे समय से चलाया जा रहा था जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब इस घर में छापेमारी की तो कई महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये.

विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने कुल सात को गिरफ्तार किया है. सारण एसपी हर किशोर राय ने बताया कि छपरा शहर के एक घर में ही जो सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था, पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी.
इसके बाद टीम बनाकर छापेमारी की गयी. इस दौरान कई लोग पकड़े गये हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पाये जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया. सारण एसपी ने बताया कि इन सभी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन