ePaper

नाबालिग छात्रा से सात महीने तक दुष्कर्म मामले में 6 आरोपित गिरफ्तार, 12 अभी फरार

Updated at : 07 Jul 2018 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से सात महीने तक दुष्कर्म मामले में 6 आरोपित गिरफ्तार, 12 अभी फरार

पटना : बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ स्थित दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन में एक छात्रा के साथ प्राचार्य समेत 18 लोगों द्वारा किये गये दुष्कर्म मामले में पुलिस ने प्राचार्य समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें, चार आरोपित छात्र और एक शिक्षक शामिल है. वहीं, पुलिस आरोपितों […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ स्थित दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन में एक छात्रा के साथ प्राचार्य समेत 18 लोगों द्वारा किये गये दुष्कर्म मामले में पुलिस ने प्राचार्य समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें, चार आरोपित छात्र और एक शिक्षक शामिल है. वहीं, पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिये लगातार छापेमारी कर रही है. जबकी, धारा 164 के तहत आज पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया जायेगा. इस पूरे मामले में गैंगरेप और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज हुआ है.

दसवीं कक्षा की छात्रा ने शिकायत में कहा है कि दिसम्बर 2017 में उसके साथ उसी के क्लास के एक युवक ने दुष्कर्म किया. उसके बाद उसी की ब्लैकमेलिंग कर क्लास के चार-पांच युवकों के अलावा दो शिक्षकों और प्रिंसिपल ने भी छात्रा का यौन शोषण किया.

यह भी पढ़ें : 10वीं की छात्रा से स्कूल के ही प्रिंसिपल-शिक्षकों और 15 छात्रों ने 7 महीने तक की हैवानियत

छात्रा ने बताया कि यह सिलसिला पिछले छह महीने से चलता आ रहा था. 13 वर्षीय छात्रा ने अपने पिता के साथ शुक्रवार को एकमा थाने में पहुंचकर थानेदार अनुज कुमार सिंह को जब अपनी आप बीती सुनाई तो थानाप्रभारी के होश उड़ गये. आनन-फानन में उसकी सूचना महिला थाने को देकर छात्रा का बयान दर्ज किया गया. महिला थानाप्रभारी ने छात्रा को अपने साथ ले जाकर छपरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन