छपरा-थावे रेलखंड पर ट्रेन व बोलेरो में टक्कर, परिचालन बाधित

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड पर पर सिधवलिया-दिघवा दुबौली स्टेशन के बीच मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 28 के पास थावे-छपरा पैसेंजर ट्रेन व बोलेरो के बीच टक्कर हो गयी. मंगलवार को दिन के करीब 11.00 बजे की है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. टक्कर के […]
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड पर पर सिधवलिया-दिघवा दुबौली स्टेशन के बीच मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 28 के पास थावे-छपरा पैसेंजर ट्रेन व बोलेरो के बीच टक्कर हो गयी. मंगलवार को दिन के करीब 11.00 बजे की है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. टक्कर के बाद छपरा-थावे रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है और दुर्घटना सहायता यान के साथ रेलवे अधिकारियों को छपरा जंक्शन से रवाना कर दिया गया है.
थावे से छपरा पैसेंजर ट्रेन आ रही थी. इसी दौरान मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही बोलेरो ट्रैक पर फंस गयी और ट्रेन की चपेट आ गयी. ट्रेन के चालक व गार्ड से हादसे की सूचना मिलने के बाद स्टेशन मास्टर ने वाराणसी मंडल के अधिकारियों को जानकारी दी. मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर छपरा जंक्शन से चिकित्सा सहायता यान व दुर्घटना सहायता यान के साथ रेलवे अधिकारियों को भेजा गय��.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










