छपरा : क्रिकेट खेलने में हुआ विवाद, मैदान में दी जान मारने की धमकी, घर में घुस कर मार दी गोली

छपरा : बिहार के सारण जिले के दिघवारा में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सन्नी कुमार सिंह बताया जा रहा है, जो घर से क्रिकेट खेलने के लिए घर से गया था. खेलने के दौरान अन्य […]
छपरा : बिहार के सारण जिले के दिघवारा में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सन्नी कुमार सिंह बताया जा रहा है, जो घर से क्रिकेट खेलने के लिए घर से गया था. खेलने के दौरान अन्य खिलाड़ियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ.
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान ही सन्नी को गोली मारने की धमकी भी दी गयी थी. धमकी देने के बाद शुक्रवार की देर रात कुछ लोग सन्नी के घर पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान मामला बढ़ गया और सन्नी को गोली मार दी गयी. गोली लगने से सन्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि, इस दौरान सन्नी का भाई लकी सिंह भी जख्मी हो गया है. जिसे इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है. फिलहाल इस मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली है. घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




