जमुई को सीएम नीतीश का मेगा गिफ्ट, 914 करोड़ की 370 योजनाओं की सौगात

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Samriddhi Yatra: बिहार में समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई को विकास की बड़ी सौगात दी. बुधवार को उन्होंने 914 करोड़ रुपये की लागत से 370 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर जिले में विकास की नई तस्वीर पेश करने का दावा किया. इस दौरान कुंडघाट परियोजना का उद्घाटन खास आकर्षण रहा, जो करीब 18 साल बाद पूरी हुई.

विज्ञापन

Samriddhi Yatra: बिहार के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को जमुई पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए खजाना खोल दिया. ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर एक साथ 914 करोड़ रुपये की 370 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे. जमुई के लिए यह दिन उत्सव जैसा था, क्योंकि मुख्यमंत्री ने न केवल करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी, बल्कि जिले की दशकों पुरानी समस्याओं के समाधान का रास्ता भी साफ कर दिया.

914 करोड़ की योजनाओं से बदलेगी जमुई की तस्वीर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुल 602 करोड़ रुपये की लागत वाली 181 योजनाओं का उद्घाटन किया, जो अब जनता की सेवा के लिए तैयार हैं. वहीं, भविष्य की जरूरतों को देखते हुए 312 करोड़ रुपये की 189 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया.

इन योजनाओं में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं. मंच पर मौजूद दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने भी जमुई के बदलते स्वरूप की सराहना की और इसे ‘विकसित बिहार’ की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

कुंडघाट परियोजना-18 साल का इंतजार और नीतीश का वादा

इस यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि रही ‘कुंडघाट परियोजना’ का उद्घाटन. इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना का शिलान्यास स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 2008 में किया था. करीब 18 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आज उन्हीं के हाथों इस प्रोजेक्ट का लोकार्पण हुआ.

यह परियोजना जमुई के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिससे हजारों एकड़ भूमि की प्यास बुझेगी.

विकास स्टॉल का निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक स्टॉल का निरीक्षण किया और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर चल रही परियोजनाओं का जायजा लिया और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस राज्य के हर जिले में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और विकास योजनाओं को समय पर पूरा करना है.

Also Read: नीतीश के राज्यसभा जाने से नाखुश आनंद मोहन, बोले- ‘निशांत की एंट्री से बदलेगी राजनीति की रफ्तार’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन