विभूतिपुर के जोगिया गाछी में युवक की गोली मार कर हत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के जोगिया चथरुआ गाछी में ताश की चौखड़ी पर हुई तकरार में साथियों ने युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्यारे ने पिस्टल का बैरल मुंह में घुसाकर गोली चला दी.

विज्ञापन

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के जोगिया चथरुआ गाछी में ताश की चौखड़ी पर हुई तकरार में साथियों ने युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्यारे ने पिस्टल का बैरल मुंह में घुसाकर गोली चला दी. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोग जुट गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. घटना स्थल से एक पिस्टल, गोली व ताश की पत्तियां बरामद की गयी है. मृत युवक की पहचान विभूतिपुर पूरव पंचायत के खदियाही निवासी गुड्डू राम (18) के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब 9 बजे गुड्डू अपने घर पर खाना खाकर सोया हुआ था. इसी बीच उसका एक साथी बाइक से उसके घर पहुंचा. घूमने के बहाने उसे घर से बुला कर बाइक से पंचायत के जोगिया में वार्ड 6 स्थित चथारुआ गाछी पहुंचे. जहां लीची बगान में पहले से अन्य लोग मौजूद थे. यहां सभी पन्नी बिछा कर ताश खेलने बैठ गये. इसी बीच साथियों के बीच किसी कारण से आपस में विवाद शुरू हो गया. इसी दौरान आक्रोश में आकर एक साथी ने उसके मुंह में बैरल घुसा कर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गये. आसपास खेत में काम कर रहे लोग गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचे तो खून से लथपथ युवक पड़ा देखा. इसकी जानकारी गांव में दी गयी. जिसके बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोगों के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. घटनास्थल से एक पिस्टल, एक गोली, कुछ ताश के पत्ते और खून से लथपथ पन्नी बरामद किया है. थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन