चिमनी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत

Updated:
विज्ञापन

एनएच 28 पर समस्तीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग में गुरुवार अहले सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली गांव के समीप एनएच 28 पर समस्तीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग में गुरुवार अहले सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान सीमावर्ती बेगूसराय जिला के चेरिया बरियारपुर थाना अंतर्गत सकरबासा गांव के वार्ड सात निवासी रामानंद महतो के 26 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार के रुप में बताई गई है. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल घटना की जानकारी दी गई. सदर अस्पताल में मृतक के बड़े भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि रणधीर मुजफ्फरपुर जिला में ईंट भट्ठा (चिमनी) में मजदूरी करता था. बुधवार सुबह मुजफ्फरपुर से बाइक चलाकर घर लौट रहा था. रास्ते में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली गांव में समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से दुर्घटना का शिकार हो गया. स्थानीय पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दी गई. मृतक रणधीर कुमार शादीशुदा थे. उनके दो बच्चे भी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन