सुपर ओवर में येलो टीम बनी इंटर अकादमी क्रिकेट टी20 लीग की चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
इंटर अकैडमी क्रिकेट टी 20 लीग फाइनल मैच येलो टीम ने सुपर ओवर में जीता।

विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि। | Prabhat Khabar Network

इंटर अकादमी क्रिकेट टी20 लीग का फाइनल बेहद रोमांचक रहा, जहां येलो और ग्रीन के बीच मुकाबला टाई हो गया. सुपर ओवर में येलो टीम ने बाजी मारकर खिताब अपने नाम कर लिया. जानिए फाइनल के सभी रोमांचक पल और पुरस्कार विजेता.

विज्ञापन

Samastipur News: दलसिंहसराय के छात्रधारी इंटर विद्यालय परिसर में आयोजित इंटर अकादमी क्रिकेट टी20 लीग का फाइनल मुकाबला क्रिकेट अकादमी ग्रीन और क्रिकेट अकादमी येलो के बीच खेला गया. बेहद रोमांचक मुकाबला टाई रहने के बाद सुपर ओवर में पहुंचा, जहां येलो टीम ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए येलो ने बनाए 96 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट अकादमी येलो ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 96 रन बनाए. टीम की ओर से कप्तान यश ने 28, आदित्य ने 14 और अनमोल ने 10 रन बनाए.

ग्रीन टीम की ओर से अर्णव ने तीन, आयुष और श्रेयांश ने दो-दो, जबकि अयमान और शौर्य मेहता ने एक-एक विकेट हासिल किया.

मुकाबला टाई, सुपर ओवर में तय हुआ विजेता

97 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रीन टीम 18.5 ओवर में 96 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच टाई हो गया.

ग्रीन की ओर से अर्णव ने 28, अमन गुप्ता ने 18 और सूर्यांश ने 10 रन बनाए. वहीं अयमान आबिद और शौर्य राज ने पांच-पांच रन का योगदान दिया.

येलो की ओर से अंकित, सोनू कुमार और यश ने दो-दो विकेट लिए, जबकि आदित्य, अनमोल और श्रुति को एक-एक सफलता मिली.

सुपर ओवर में ग्रीन टीम के दोनों बल्लेबाज आउट हो गए और येलो को जीत के लिए 3 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने चार गेंदों में हासिल कर ट्रॉफी जीत ली.

अर्णव और अंकित रहे पुरस्कारों के केंद्र में

फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंकित को मिला.

अन्य प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार रहे:

  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: अर्णव
  • बेस्ट बैट्समैन (फाइनल): अर्णव
  • बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट: अर्णव
  • बेस्ट बॉलर (फाइनल): यश
  • बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट: अंकित
  • बेस्ट फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट: शौर्य राज

विजेता टीम को ट्रॉफी दलसिंहसराय के अवर निबंधक अजय कुमार चौधरी और पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद नवाब ने संयुक्त रूप से प्रदान की. उपविजेता ग्रीन टीम को महिला अभिभावकों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.


विज्ञापन
Kunal Kumar Gupt

लेखक के बारे में

By Kunal Kumar Gupt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन