आभा आईडी बनाने में छूट रहे ग्रामीण महिलाओं के पसीने
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 29 Jan 2026 6:23 PM
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से आने वाली 35 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन डॉक्टर के सी विद्यार्थी के द्वारा गुरुवार को किया गया.
मोरवा . प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से आने वाली 35 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन डॉक्टर के सी विद्यार्थी के द्वारा गुरुवार को किया गया. इस मौके पर डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि लगातार क्षेत्र में हो रहे प्रचार-प्रसार से बंध्याकरण के प्रति महिलाओं की जागरूकता बढ़ी है. बंध्याकरण के बाद महिलाओं को उचित खानपान एवं सावधानी बरतने के निर्देश दिये गये हैं. दूसरी तरफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज को लेकर आने वाले लोगों के लिए आभा आईडी अनिवार्य कर दिया गया है. जिसको लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है की ओटीपी मिलने पर ही आभा आईडी बनता है लेकिन अधिकांश ग्रामीण महिलाओं के पास मोबाइल नहीं होने से उनकी परेशानी बढ़ रही है. अक्सर सर्वर के दगा दिये जाने के कारण घंटा लोगों को इसके लिए प्रतीक्षा करना पड़ता है. गुरुवार को एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब सर्वर नहीं मिलने के कारण इलाज के लिए लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










