Samastipur: 16 वर्षीय किशोरी की मौत मामले में नया मोड़, सरकारी शिक्षक पर गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

सरायरंजन थाना

समस्तीपुर के सरायरंजन में 16 वर्षीय किशोरी की मौत के रहस्य से पर्दा उठने लगा है. मृतका की दादी ने कोचिंग शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसने मामले को नया मोड़ दिया है. पुलिस अब इस चौंकाने वाले खुलासे की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Samastipur Crime: सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में 16 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में तीसरे दिन नया मोड़ सामने आया है. मृतका की दादी राजो देवी ने थाने में आवेदन देकर गांव के एक सरकारी शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोचिंग में पढ़ती थी किशोरी

दादी की ओर से दिये गये आवेदन के अनुसार, किशोरी उक्त शिक्षक के पास कोचिंग पढ़ती थी. आरोप है कि शिक्षक अन्य बच्चों को छुट्टी देने के बाद किशोरी को पढ़ाई के बहाने रोक लेते थे. दादी ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना से एक रात पहले शिक्षक किशोरी के घर पहुंचे थे.

परिजनों के पहुंचने पर शिक्षक के भागने का आरोप

आवेदन के मुताबिक, परिजनों ने कमरे के पास बातचीत की आवाज सुनी. वहां पहुंचने पर शिक्षक को मौजूद पाया गया. आरोप है कि परिजनों के पहुंचते ही शिक्षक वहां से भाग गये. दादी ने दावा किया है कि इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया था.

घटना के बाद मानसिक रूप से परेशान होने का दावा

दादी का आरोप है कि इस घटना के बाद किशोरी मानसिक रूप से परेशान थी. रविवार शाम उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि, किशोरी की मौत की वास्तविक वजह और शिक्षक पर लगाए गये आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस कर रही आरोपों की जांच

सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मृतका की दादी की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन में शिक्षक पर लगाए गये आरोपों की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

Samastipur Crime: विभूतिपुर में ज्वेलर्स पर जानलेवा हमला, चेहरे पर एसिड फेंकने और गहने लूटने का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन