Samastipur: ज्वेलर्स पर जानलेवा हमला, चेहरे पर एसिड फेंका, सोने-चांदी के गहने लूटे

Updated:
विज्ञापन

विभूतिपुर थाना

समस्तीपुर के विभूतिपुर में ओम ज्वेलर्स के संचालक गोपाल साह पर हमलावरों ने दुकान में घुसकर पहले मारपीट की और फिर चेहरे पर एसिड फेंक दिया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और गहने भी लूटे गए।

विज्ञापन

Samastipur Crime: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट बाजार स्थित ओम ज्वेलर्स के संचालक गोपाल साह पर बदमाशों ने दुकान में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया. आरोप है कि पहले उनके साथ मारपीट की गयी और फिर चेहरे पर एसिड फेंक दिया गया. घटना में उनका चेहरा और दाहिनी आंख बुरी तरह झुलस गयी. गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुकान में घुसकर शुरू कर दी मारपीट

पीड़ित की पत्नी कल्पना कुमारी ने विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार, घटना के समय गोपाल साह अपनी दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान पूर्व से चले आ रहे विवाद और रंजिश को लेकर नामजद आरोपी गोलू कुमार, कुणाल कुमार, जेपी साह, अनिल साह, प्रियांशु कुमार, संजीत कुमार और विशाल कुमार समेत चार-पांच अज्ञात लोग दुकान में घुस गये.

आरोप है कि दुकान में घुसते ही सभी ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी.

लोहे के पंच से किया हमला, फिर चेहरे पर फेंका एसिड

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि संजीत कुमार ने हाथ में पहने लोहे के पंच से गोपाल साह के कमर, पेट और सिर पर हमला किया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.

इसी दौरान गोलू कुमार ने उनके चेहरे पर एसिड फेंक दिया. एसिड से उनका चेहरा और दाहिनी आंख बुरी तरह झुलस गयी. घायल होकर गोपाल साह जमीन पर गिर पड़े.

सोने-चांदी के गहने लूटने का आरोप

परिजनों के अनुसार, हमले के बाद आरोपियों ने दुकान से करीब 70 हजार रुपये मूल्य की चांदी की पांच जोड़ी पायल और करीब 50 हजार रुपये मूल्य की सोने की नथमुनी ले ली.

इसके अलावा दुकान में तोड़फोड़ कर करीब 50 हजार रुपये का नुकसान करने का भी आरोप लगाया गया है.

गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल गोपाल साह को विभूतिपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया. फिलहाल उनका इलाज जारी है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना को लेकर गोपाल साह की पत्नी कल्पना कुमारी ने थाने में आवेदन दिया है. विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें

Samastipur Crime: बेटी की छठी में पत्नी की गोली मारकर हत्या, शराब के पैसे को लेकर पति फरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन