Health News: एएनसी शिविर में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के साथ दवाएं वितरित
प्रतीकात्मक AI तस्वीर
समस्तीपुर के मोरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित एएनसी जांच शिविर में 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य लाभ लिया. चिकित्सकों ने गर्भावस्था में नियमित जांच, संतुलित आहार और एनीमिया से बचाव के महत्व पर जोर दिया.
Samastipur News: मोरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को आयोजित एएनसी (एंटीनाटल केयर) जांच शिविर में 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई. इस दौरान चिकित्सकों ने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, संतुलित आहार और आवश्यक सावधानियों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी.
खून की कमी को बताया गंभीर समस्या
जांच के दौरान डॉ. रजनी रत्ना और डॉ. शालिनी ने बताया कि गर्भावस्था के समय महिलाओं को भारी शारीरिक श्रम से बचना चाहिए तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस अवधि में खून की कमी (एनीमिया) मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है.
चिकित्सकों ने महिलाओं को पौष्टिक भोजन लेने, आयरन एवं अन्य आवश्यक दवाओं का नियमित सेवन करने तथा चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने की सलाह दी.
दवाओं का भी किया गया वितरण
स्वास्थ्य जांच के दौरान महिलाओं की आवश्यक जांच कर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई गईं. साथ ही भ्रूण के विकास, सुरक्षित मातृत्व और प्रसव पूर्व देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई.
कार्यक्रम में काउंसलर दीपा कुमारी, लैब टेक्नीशियन विनोद कुमार, अर्चना कुमारी, आशा कुमारी, निरंजन कुमार, शंकर कुमार, हिमांशु कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए