सेमीफाइनल मैच में वीर भूमि निकसपुर विजयी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 May 2024 11:28 PM
प्रखंड क्षेत्र के आनंद क्रिकेट स्टेडियम राजेंद्र चौक कमतौल के केपीएल फर्स्ट सीजन 2024 के सेमीफाइन मैच में वीर भूमि सक्सेना फाउंडेशन निकसपुर की टीम विजयी हुई.
मोरवा : प्रखंड क्षेत्र के आनंद क्रिकेट स्टेडियम राजेंद्र चौक कमतौल के केपीएल फर्स्ट सीजन 2024 के सेमीफाइन मैच में वीर भूमि सक्सेना फाउंडेशन निकसपुर की टीम विजयी हुई. गुरुवार को दिवा-रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में वीर भूमि सक्सेना फाउण्डेशन निकसपुर की टीम और हाईटेक टीम ताजपुर के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया. सेमीफाइनल मैच में वीर भूमि सक्सेना 11 निकसपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 13.3 ओवर में आठ विकेट खोकर 125 रन बनाये. जवाब में हाईटेक टीम ताजपुर की टीम 13.4 ओवर में मात्र 111 रन पर सिमट गई. इस तरह से वीर भूमि सक्सेना 11 निकसपुर की टीम ने सेमीफाइनल मैच जीत लिया. सेमीफाइनल मैच जीतने से निकसपुर पंचायत सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है. मौके पर आयोजक राजेश राय उर्फ बमबम, अखिलेश यादव, अरुण कुमार सक्सेना सहित आयोजन सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे.
क्रिकेट टूर्नामेंट का बेरी बना विजेता
मोहनपुर :
विशनपुर बेरी में युवाओं कै द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. इसका फाइनल मुकाबला आनंदगोलवा और बेरी के बीच शुक्रवार को खेला गया. टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आयोजकों की ओर से भाजपा नेता राजकपूर सिंह को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया. फाइनल मैच आनंदगोलवा और बेरी की टीमों के बीच खेला गया. इसमें आनंदगोलवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते कुल 12 ओवर में 107 रन बना सकी. लक्ष्य का पीछा करते हुए बेरी की टीम महज 9 ओवर में 108 रन बना कर टूर्नामेंट का विजेता बनी. राजकपूर सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया. वहीं उपविजेता टीम को पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह ने ट्रॉफी प्रदान किया. इस मौके अनुज कुमार, रौनक कुमार, संजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, बंटी कुमार सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










