पेड़ के सहारे घर में घुस कर गहने व नकदी ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन

मथुरापुर थाना क्षेत्र के वार्ड 14 स्थित मल्लाह टोल सारी में चोर पेड़ के सहारे घर में घुसकर सोने के आभूषण व नकद रुपये चोरी कर ली.

विज्ञापन

वारिसनगर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के वार्ड 14 स्थित मल्लाह टोल सारी में चोर पेड़ के सहारे घर में घुसकर सोने के आभूषण व नकद रुपये चोरी कर ली. पीड़ित स्व. रामनंदन सहनी के पुत्र रणवीर कुमार का बताना है कि चोर उसके घर से सटे खजूर के पेड़ के सहारे घर में घुसकर कमरे में रखे आभूषण और नकदी से भरा बक्सा लेकर भाग निकले. आहट पर घर के सदस्य जाग गये. गृहस्वामी ने घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दी. सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची. घटनास्थल का मुआयना कर वापस चली गई. इसी बीच चोर बक्से में रखे कागजात घर के समीप रखने आये. तभी लोगों की नजर उस पर पड़ गई. परिवार के लोग उसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया. पीड़ित ने अपने चचेरे भाई पर ही चोरी का आरोप लगाया है. पीड़ित का बताना है कि आरोपी काफी मात्रा में नशे का सेवन भी करता है. इस संदर्भ में मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु नहीं हो सकी. जिसके चलते पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल सकी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन