छठी समारोह के दौरान सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी के मुंह में गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार
अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा मृत्यु की घोषित की गई महिला | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के मोरवा में छठी समारोह के बीच पति ने पत्नी की मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पति घटना के बाद से फरार है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समस्तीपुर महिला हत्या: जिले के मोरवा अंतर्गत हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव में मंगलवार की देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. नवजात बच्ची के छठी समारोह के जश्न के बीच पति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी के मुंह में पिस्तौल से गोली मार दी. आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया.
आपके शहर में
जश्न के बीच विवाद और चली गोली
मृतका की पहचान चकलालशाही निवासी सूरज सहनी की पत्नी मंजुला कुमारी के रूप में की गई है.
- मृतका को पहले से दो बेटे थे और हाल ही में उसने एक बेटी को जन्म दिया था.
- मंगलवार की रात घर में बच्ची की छठी का मांगलिक कार्यक्रम और रस्म पूरी की जा रही थी.
- घर के बाहर और अंदर काफी संख्या में नाते-रिश्तेदार और ग्रामीण जश्न मना रहे थे.
- इसी दौरान किसी घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई.
- विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर पति ने अवैध पिस्तौल निकालकर पत्नी के मुंह में सीधी गोली दाग दी.
मातम में बदली खुशियां, आरोपी पति फरार
गोली की आवाज सुनते ही समारोह स्थल पर भारी चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई.
- खून से लथपथ महिला को गिरते देख मौके पर मौजूद सभी मेहमान व रिश्तेदार इधर-उधर भागने लगे.
- वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी पति सूरज सहनी हथियार समेत मौके से फरार हो गया.
जांच में जुटी हलई थाने की पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही हलई थाना की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: ट्रेनों में रोटी-पराठे की गुणवत्ता पर रेलवे सख्त, किचन में AI और कैमरे से होगी निगरानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए