दरभंगा के बाद अब लहेरियासराय में भी रुकेगी नमो भारत ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

लहेरियासराय स्टेशन के यात्रियों को रेलवे की ओर से बड़ी सुविधा मिली है. जयनगर-पटना नमो भारत और दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस का यहां ठहराव मंजूर किया गया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर नमो भारत ट्रेन: दरभंगा के बाद अब लहेरियासराय स्टेशन पर भी जयनगर-पटना नमो भारत ट्रेन और दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस का ठहराव मिलेगा. दोनों ट्रेनों के लहेरियासराय में ठहराव को मंजूरी दे दी गई है. इससे दरभंगा शहर के साथ आसपास के इलाकों से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, दोनों ट्रेनों का लहेरियासराय स्टेशन पर परिचालन और ठहराव किस तारीख से शुरू होगा, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी सीधी सुविधा

लहेरियासराय स्टेशन पर जयनगर-पटना नमो भारत ट्रेन का ठहराव मिलने से यात्रियों को पटना और उत्तर बिहार के प्रमुख शहरों की ओर आने-जाने में सुविधा होगी. अब तक इस ट्रेन के ठहराव को लेकर दरभंगा स्टेशन पर निर्भरता थी. लहेरियासराय में ठहराव मिलने से आसपास के यात्रियों के लिए स्टेशन तक पहुंचना आसान होगा और यात्रा का समय भी बच सकता है.

दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस का भी बढ़ा ठहराव

इसके साथ ही दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस का ठहराव भी लहेरियासराय स्टेशन पर बढ़ा दिया गया है. यह ट्रेन उत्तर बिहार के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ती है. लहेरियासराय में ठहराव मिलने से दरभंगा और आसपास के यात्रियों को इस ट्रेन का लाभ सीधे मिल सकेगा.

जल्द घोषित होगी परिचालन की तारीख

दोनों ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी मिलने के बाद अब यात्रियों को इनके लहेरियासराय से परिचालन शुरू होने की तारीख का इंतजार है. फिलहाल रेलवे की ओर से तिथि घोषित नहीं की गई है. तारीख तय होने के बाद ट्रेन के समय और ठहराव से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी.

रेल सुविधा बढ़ने से यात्रियों को राहत

लहेरियासराय स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों का ठहराव बढ़ने से क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी. खासकर रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, छात्रों और नौकरी-पेशा लोगों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है. यात्रियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लहेरियासराय स्टेशन पर अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की सुविधा भी बढ़ाई जाएगी.

यह भी पढे़ं:

केसरिया ध्वज, ढोल-ताशे और अस्त्र-शस्त्र... समस्तीपुर में शोभायात्रा ने खींचा सबका ध्यान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन