ट्रेनों में रोटी-पराठे की गुणवत्ता पर रेलवे सख्त, किचन में AI और कैमरे से होगी निगरानी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

रेलवे ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुधारने के लिए कड़े कदम उठा रहा है. अब रसोई में AI और कैमरों से चूहों, कॉकरोच और साफ-सफाई पर नजर रखी जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता वाले भोजन मिल सकें.

विज्ञापन

Railway News: ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले रोटी और पराठे की गुणवत्ता को लेकर रेलवे अब सख्त रवैया अपनाने की तैयारी में है. रोटी और पराठा बनाने की प्रक्रिया की विशेष निगरानी की जाएगी. आईआरसीटीसी ने रोटी और पराठे की तैयारी की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा करने का निर्देश दिया है, ताकि कमियों की पहचान कर गुणवत्ता में एकरूपता सुनिश्चित की जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

कच्चे माल के स्टोरेज एरिया में लगेंगे अतिरिक्त कैमरे

रसोई की गतिविधियों की बेहतर निगरानी के लिए कच्चे माल के भंडारण क्षेत्र में अतिरिक्त कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही एक पीटीजेड यानी पैन-टिल्ट-जूम कैमरा भी लगाया जाएगा.

कैमरा आधारित निगरानी प्रणाली के जरिये रसोई की स्थिति और वहां होने वाली गतिविधियों का आकलन किया जाएगा. इससे खाद्य सामग्री की तैयारी और भंडारण की प्रक्रिया पर अधिक प्रभावी नजर रखी जा सकेगी.

चूहे-कॉकरोच पर AI से रखी जाएगी नजर

रसोई में चूहे, कॉकरोच और साफ-सफाई से जुड़ी अन्य कमियों की पहचान के लिए एआई आधारित सतर्कता प्रणालियां अपनाने की भी तैयारी है.

ऐसी किसी कमी या घटना की पहचान होने पर संबंधित जिम्मेदार लोगों को चेतावनी पत्र जारी करने के साथ आवश्यक रोकथाम संबंधी कार्रवाई की जाएगी.

आईआरसीटीसी की इस पहल का उद्देश्य ट्रेनों में यात्रियों को उपलब्ध कराये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में सुधार करना और रसोई की स्वच्छता एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: सात माह से मानदेय नहीं मिलने पर सेविकाओं का धरना, 5G मोबाइल समेत कई मांगें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन