राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में सृष्टि कुमारी ने जीता गोल्ड, उजियारपुर की टीम ने भी किया शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल बच्चे व अन्य | Prabhat Khabar Network

मुंगेर में आयोजित 13वीं बिहार राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में समस्तीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. मोहिउद्दीननगर की सृष्टि कुमारी ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि उजियारपुर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया.

विज्ञापन

Samastipur News: मुंगेर जिले में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय 13वीं बिहार राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में समस्तीपुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. विभिन्न उम्र समूहों में मोहिउद्दीननगर प्रखंड के नंदनी उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवैसिंगपुर की छात्रा सृष्टि कुमारी और उजियारपुर प्रखंड की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सृष्टि कुमारी ने जीता गोल्ड मेडल

14 से 16 वर्ष आयु वर्ग की बालिका श्रेणी में नंदनी उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवैसिंगपुर की छात्रा सृष्टि कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. प्रतियोगिता में सृष्टि के प्रदर्शन की सराहना की गयी. शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उनकी सफलता पर बधाई दी.

किसान उच्च विद्यालय की छात्राओं को तृतीय पुरस्कार

उजियारपुर प्रखंड के किसान उच्च विद्यालय वाजिदपुर की छात्राओं ने भी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया. टीम ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया.

वहीं, 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग के सीनियर ग्रुप में इसी विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक जितेन्द्र कुमार ने कांस्य पदक जीतकर समस्तीपुर जिले का मान बढ़ाया.

शिक्षकों ने विजेताओं का बढ़ाया हौसला

योगासन और खेलकूद के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर किसान उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक यशवंत कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने विजेता टीम को बधाई दी. शिक्षकों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को लगातार प्रोत्साहन दिया जायेगा. उन्होंने उम्मीद जतायी कि आने वाले दिनों में योगासन के क्षेत्र में यहां के छात्र-छात्राओं की अलग पहचान बनेगी.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्रों ने रखीं समस्याएं, अधिकतर मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन