Samastipur News:यौन शोषण के बाद युवती का वीडियो किया वायरल, सोशल साइट्स से हटाने के लिए 20 लाख रुपये मांग रहा रंगदारी

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 21 Jan 2026 6:57 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और अब शादी तय होने पर उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और अब शादी तय होने पर उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है. घटना को लेकर पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है. पीड़िता ने बताया है कि यह सिलसिला साल 2015 से शुरू हुआ जब वह और आरोपी एक ही स्कूल में पढ़ते थे. आरोप है कि आरोपी ने पहले उसे प्रलोभन देकर दोस्ती की. फिर डरा-धमकार मिलने बुलाने लगा. स्कूल छोड़ने के बाद भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा. एक दिन धोखे से होटल ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया. बेहोशी की हालत में गलत काम कर उसका वीडियो बना लिया. आवेदन में कहा गया है कि आरोपी पिछले कई वर्षों से उस वीडियो और फोटो के दम पर पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा. बार-बार डरा-धमकर उसका यौन शोषण किया. आरोपी कल्याणपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है.

शादी तय होने पर मांगा 20 लाख रुपये

बताया है कि यह मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़िता की शादी तय हुई. पीड़िता की शादी होनी है. आरोप है कि इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी ने होने वाले दूल्हे को फोन कर जान से मारने की धमकी दी. उसे आपत्तिजनक तस्वीरें भेज दी. इतना ही नहीं, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर कई फर्जी आईडी बनाकर पीड़िता के रिश्तेदारों को भी फोटो भेज दिये. अब उन फोटो को हटाने के बदले 20 लाख रुपये की मांग की जा रही है. पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इसकी शिकायत आरोपी युवक के माता-पिता और अन्य परिजनों से की, तो उन्होंने भी सहयोग करने के बजाय उसे और धमकी दी कि ””अभी तो सिर्फ इतना ही हुआ है, अब पूरी दुनिया में फोटो वायरल होगा.

जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी सेल की मदद से इंस्टाग्राम आईडी और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है.कानूनी कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन