Samastipur News:गणतंत्र की सालगिरह पर गर्व से फहराया तिरंगा

Published by : Ankur kumar Updated At : 27 Jan 2026 6:59 PM

विज्ञापन

गणतंत्र की सालगिरह के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज को शान से फहराया गया. इस खास मौके पर प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखा गया.

विज्ञापन

Samastipur News:विद्यापतिनगर : गणतंत्र की सालगिरह के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज को शान से फहराया गया. इस खास मौके पर प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखा गया. लोग अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गर्व का अहसास कर रहे थे. सूरज की किरणों से प्रकाश फैलने के साथ ही गणतंत्र दिवस का उत्सव परवान चढ़ता रहा. सरकारी व निजी संस्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. जहां राष्ट्रगान व ध्वज की सलामी के बाद अमर शहीदों एवं क्रांतिवीरों को याद किया गया. इंदिरा राजीव स्मारक बाजिदपुर में जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह,पंचायत समिति भवन पर प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी,ब्लॉक ऑफिस पर बीडीओ, अंचल कार्यालय पर सीओ व नये थाना भवन पर एसएचओ सूरज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. प्रखंड सरपंच संघ अध्यक्ष सह जदयू अध्यक्ष रंजीत सिंह टुनटुन में अपने निजी आवास पर, प्रखंड के सर्वोत्तम ग्राम पंचायत हरपुर बोचहा में मुखिया प्रेम शंकर सिंह, संत मेरिस इंग्लिश स्कूल बाजिदपुर में प्रिंसिपल सीजी थॉमस, विद्यापति उच्च माध्यमिक विद्यालय दक्षिण में प्रभारी प्राचार्य अमित भूषण, आदर्श मवि कांचा में एचएम राज कुमार झा, उमवि शेरपुर दियारा में एचएम गुलजारी प्रसाद, उमवि सोठगामा में एचएम सरफुद्दीन, उमवि मनियारपुर में एचएम सतीश कुमार प्रसाद, मऊ मकतब में एचएम इफ्तेखार ने तिरंगा फहराया.

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन