Samastipur News:शिक्षण रणनीतियों को बेहतर बनाने को प्रेरित करने की जरूरत : डॉ श्वेता

Updated:
विज्ञापन

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद महेंद्रु पटना के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के सभागार में दूसरे दिन परख 2024 के परिणाम के ऊपर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फोटो संख्या : 29 संबोधित करते प्राचार्य Samastipur News: पूसा : राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद महेंद्रु पटना के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के सभागार में दूसरे दिन परख 2024 के परिणाम के ऊपर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता करते हुए प्रचार्या डॉ श्वेता सोनाली ने कहा कि शिक्षकों और प्रशासकों को छात्रों की जरूरतों को पूरा करने और शिक्षण रणनीतियों को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है. सभी बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और शैक्षिक अंतर को पाटने के लिए प्रेरित करता है. यह सर्वेक्षण एक अभ्यास की तरह है, जो बताता है कि लगातार प्रयास (अभ्यास) से छात्र और प्रणाली दोनों बेहतर हो सकते हैं. परख 2024 केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि भारत की शिक्षा प्रणाली को समझने, सुधारने और सभी छात्रों के लिए बेहतर भविष्य बनाने का एक सशक्त साधन है, जो डेटा और समग्र मूल्यांकन के माध्यम से प्रेरणा प्रदान करता है. चर्चा के इस सत्र में जिलाभर के प्रखंडों से आए हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं संकुल के नामित शिक्षकों ने भाग लिया. शुरुआत आयोजन सचिव डॉ मानविता कुमारी ने परिचय सत्र से किया. इसमें डॉ. रूबी कुमारी एवं मानवीता कुमारी ने अपना व्याख्यान दिये. वरीय व्याख्याता अनिल कुमार सिंह, डॉ अनिल पाठक, मयूराक्षी मृणाल, पंडित विनय कुमार, सुरेश कुमार, शिव किशोर, कुमार आदित्य, यशवन्त कुमार शर्मा, संयोग कुमार प्रेमी, दीनानाथ राय, मो. रिजवान सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन