Samastipur News:बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शक-श्रोताओं का दिल जीता

Updated:
विज्ञापन

वासीय सरस्वती विद्या मंदिर दुधपुरा में गणतंत्र दिवस पर झंडातोलन के बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर तालियां बटोरी.

विज्ञापन

Samastipur News:हसनपुर : आवासीय सरस्वती विद्या मंदिर दुधपुरा में गणतंत्र दिवस पर झंडातोलन के बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर तालियां बटोरी. विद्यालय के बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक राष्ट्र भक्ति गीत व नाटक का मंचन किया. संचालन छात्र निकेतन कुमार एवं संचालन शिवम कुमार कर रहे थे. सोनाक्षी कुमारी, कोमल कुमारी ने मनमोहक प्रस्तुति कर प्रथम स्थान अर्जित किया. निदेशक हरेराम साह ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक तरीके से मनाया जाना ही इसकी शोभा बढ़ाता है. ऑक्सीजन मैन सह समाजसेवी सिकंदर आलम में भी विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए बताया कि देहाती क्षेत्र में विद्यालय अवस्थित है, बावजूद कुशल प्रबंधन के कारण यहां के छात्र विद्यालय से निकलकर अच्छे-अच्छे पदों को सुशोभित कर रहे हैं. मौके पर पूर्व मुखिया जय नारायण यादव, हरेराम साह, लालो साह, अनिल कुमार साह, उमेश कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन