Samastipur News:बेलारी में पंचायत सरकार भवन का मुखिया ने किया भूमि पूजन

Updated:
विज्ञापन

Exif_JPEG_420

प्रखंड की बेलारी पंचायत में अब लोगों को किसी भी काम के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे होगी.

विज्ञापन

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड की बेलारी पंचायत में अब लोगों को किसी भी काम के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे होगी. इसके लिए शुक्रवार को पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए वार्ड दस में मुखिया संतोष कुमार झा ने भूमि पूजन कर कार्यारंभ किया. इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटकर खुशी का इजहार किया. बता दें कि बेलारी पंचायत में पूर्व से रहे पंचायत भवन टूटने के बाद कभी विद्यालय तो कभी सामुदायिक भवन में चलाये जा रहे थे. मुखिया संतोष कुमार झा ने बताया कि वर्ष 2001 में हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद इस पंचायत को अपना भवन नहीं मिला था. कारण इस भवन के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो रहा था. उनके अथक प्रयास से ही संभव हो सका है. जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है. मौके पर सरपंच योगेन्द्र सिंह,राजद नेता कृष्ण कुमार सहनी, वार्ड सदस्य मनोज दास, राजेश्वर शर्मा, मनोज कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्या संजू कुमारी,नरेश सहनी,सुरेश सहनी, वार्ड सदस्या रेणु देवी, हीरालाल शर्मा, वेद नारायण पोद्दार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन