डेढ़ महीने बाद भी किशोरी का सुराग नहीं

Updated:
विज्ञापन

हलई थाना क्षेत्र से अपहृत किशोरी का डेढ़ महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की सुस्त कार्रवाई से परेशान पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के लड़ुआ पंचायत से अपहृत किशोरी का डेढ़ महीने बाद भी सुराग नहीं मिल सका है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मंथर गति से मामले की छानबीन कर रही है. न तो आरोपित की गिरफ्तारी ही हो रही है और न ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर किशोरी की बरामदगी ही संभव हो सकी है. इस बाबत किशोरी के पिता ने एसपी से गुहार लगाई है. घटना के बारे में बताया जाता है कि 21 जून को किशोरी हलई बाजार के लिए घर से निकली लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंची. छानबीन करने पर पता चला कि उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है. इस बाबत रिश्ते के ही भाई धर्मेंद्र राय के बेटे अमन कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. किशोरी के पास एक मोबाइल भी था. बाद में किशोरी के घर से बुलाने और पूरे प्लानिंग की जानकारी कॉल डिटेल से निकाली गई लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं मिल सका है. इधर आरोपी भी घर छोड़ कर फरार है. मामले की खोजबीन और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित पक्ष के द्वारा एसपी से गुहार लगाते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन