बाइक पेड़ से टकराई किशोर की हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2024 11:47 PM
लदौरा गंगोडा मुख्य मार्ग के चकमहेसी बड़ी मस्जिद के समीप सोमवार की रात एक बाइक ब्रेकर पर असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी.
कल्याणपुर: चकमहेसी थाना क्षेत्र के लदौरा गंगोडा मुख्य मार्ग के चकमहेसी बड़ी मस्जिद के समीप सोमवार की रात एक बाइक ब्रेकर पर असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी. इसमें उन्नीस वर्षीय किशोर की मौत हो गई है. जिसकी पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना पंचायत के वार्ड संख्या 3 फुलहार गांव निवासी दिलीप दास का पुत्र मंतोष कुमार के रूप में हुई है. मृतक अपने दोस्त के साथ गांव से ही चकमहेसी थाना क्षेत्र के घोघराहा गांव दोस्त की शादी समारोह में बरात जा रहा था. इसी दौरान चकमहेसी बड़ी मस्जिद के समीप सड़क पर बनी ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तार के पेड़ से जा टकराई. बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे स्थानीय थाने के 112 के टीम के पीटीसी दिनेश दास ने तीनों घायल को इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजकुमार ने संतोष को देखते ही मृत घोषित कर दिया .
बाइक सवार दो अन्य युवक जख्मी
वहीं घायल की पहचान फुलहारा गांव के अरुण दास का पुत्र 30 वर्षीय संजीव दास, बेलसंडी गांव के सुमन सहनी के पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में हुई है. वहीं पीएचसी कल्याणपुर पहुंचे परिजनों ने मृतक मंतोष को बिना पोस्टमार्टम कराये घर लेकर चले गये. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है. वहीं दो अन्य घायल की स्थिति सामान्य बतायी गयी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाइक को जब्त कर थाने ले गयी है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतक के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










