समस्तीपुर: ताजपुर में मेधावी छात्रों का सम्मान, विधायक रणविजय साहू ने बढ़ाया हौसला

Updated:
विज्ञापन

मेधावी छात्रों को सम्मानित करते विधायक रणविजय साहू

समस्तीपुर के ताजपुर प्रखंड में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक और इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर के ताजपुर से मुकुल उपाध्याय की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Sitamarhi News: प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ताजपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोपुर दीघरुआ, सिरसिया और रहीमाबाद में भव्य तरीके से किया गया. समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक रणविजय साहू शामिल हुए. उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया.

समारोह में छात्रों और अभिभावकों की भारी उपस्थिति रही.

शिक्षा से बनेगा सशक्त समाज- विधायक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रणविजय साहू ने कहा कि शिक्षा से ही एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है.

उन्होंने कहा कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं में क्षेत्र के बच्चों ने जो सफलता हासिल की है, वह परिवार, शिक्षकों और छात्रों की मेहनत का परिणाम है. यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.

कार्यक्रम में मौजूद रहे शिक्षक और जनप्रतिनिधि

समारोह में प्रधानाध्यापक अर्चना रानी, प्रियंका कुमारी और अभिनाश कुमार सहित कई शिक्षक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम, बृजनंदन राम, शंभू प्रसाद यादव, भोला बिहारी, विष्णुदेव प्रसाद सिंह, पवन कुशवाहा, सत्यनारायण पासवान, सुजीत कुमार, राहुल राय और अजहर मिकरानी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन