खाद नहीं मिली तो किसान सड़क पर उतरे, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, 16 सितंबर को धरने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद किसान महासभा के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खाद की कालाबाजारी और अनुपलब्धता से नाराज किसानों ने समस्तीपुर में विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई. यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो 16 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

समस्तीपुर: अखिल भारतीय किसान महासभा की प्रखंड कमेटी ताजपुर के आह्वान पर मोतीपुर सब्जी मंडी में किसानों ने खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकाला. किसानों ने उचित मूल्य पर किसानों और खुदरा दुकानदारों को खाद उपलब्ध कराने, ऑनलाइन व क्यूआर कोड से भुगतान की अनिवार्यता समाप्त करने तथा किसानों के केसीसी ऋण माफ करने की मांग की.

विज्ञापन

खाद नहीं मिलने और कालाबाजारी पर जताया आक्रोश

जुलूस के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है. कालाबाजारी के कारण किसानों को अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है. वक्ताओं ने खाद की पर्याप्त उपलब्धता और उचित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित करने की मांग की.

सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान नेताओं ने किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की.

16 सितंबर को डीएम कार्यालय के सामने धरने की चेतावनी

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गयी तो 16 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने की. सभा को राजदेव प्रसाद सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, कैलाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, रंजीत कुमार, प्रभात रंजन गुप्ता, रवींद्र शर्मा, महेन्द्र साह, राजेश कुमार, शंकर महतो, लाला प्रसाद सिंह, चंदन राय और भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया.

यह भी पढ़ें

विभूतिपुर में महिला समेत परिवार के 3 लोगों से मारपीट, घर में घुसकर सामान छीनने का आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन