समस्तीपुर के प्रमुख शिक्षाविद रमन सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लोजपा (रा) ने बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

मनोयन पत्र लेते रमण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने समस्तीपुर के प्रमुख शिक्षाविद रमन सिन्हा को अपने व्यवसायिक प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. इस नियुक्ति के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए समस्तीपुर के प्रमुख शिक्षाविद रमन सिन्हा को बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. यह मनोनयन लोजपा (रा) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज निराला ने किया है.

विज्ञापन

रमन सिन्हा को मिली नई जिम्मेदारी

रमन सिन्हा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया. पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद शाही, अरुण पासवान, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य नवनीत सिंह और अरुण पोद्दार सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं.

पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए रमन सिन्हा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक वर्मा और सांसद अरुण भारती का धन्यवाद किया.

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यवसायियों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी.

यह भी पढ़ें

बिथान में बच्चों के विवाद के बाद 62 वर्षीय महिला की हत्या, 3 नामजद आरोपित गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन