सड़क हादसे में छात्रा की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

सरायरंजन. मुसरीघरारी थाना के निकट पटोरी रोड पर वाहन की ठोकर से साइकिल सवार एक छात्रा की मौत हो गई.

विज्ञापन

सरायरंजन. मुसरीघरारी थाना के निकट पटोरी रोड पर गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार एक छात्रा की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई. मृतक छात्रा की पहचान बखरी बुजुर्ग गांव निवासी मोहम्मद मुमताज की 12 वर्षीया पुत्री मनताशा के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त छात्रा घर से किसी समान लेने के लिए साइकिल से मुसरीघरारी आया था. समान लेकर घर लौट रहा था कि किसी अज्ञात वाहन के चालक ने कुचल दिया. जिससे छात्रा की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई. बच्ची की मौत की सूचना पाते हीं ईद का त्योहार मातम में बदल गया. बच्ची की मौत होने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. छात्रा के माता-पिता भाई बहन का रो-रोकर बुरा हाल देखा जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन