जयनगर से पुणे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.

विज्ञापन

समस्तीपुर. होली के उपरांत यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. 05269 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर वन वे स्पेशल 4 अप्रैल को मुजफ्फरपुर से 15.30 बजे प्रस्थान करेगी. हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 6 अप्रैल को 19 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी. इस होली स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 1, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 3, स्लीपर क्लास के 9 व साधारण श्रेणी के 3 कोच होंगे. वहीं 05529 जयनगर-पुणे वन वे स्पेशल 5 अप्रैल को जयनगर से 17 बजे प्रस्थान करेगी. दरभंगा, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 7 अप्रैल को 5.35 बजे पुणे पहुंचेगी. इस होली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास के 20 कोच होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन