Samastipur Railway News: सावन में देवघर जाने वालों के लिए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, पटोरी में होगा ठहराव

Author Aman gautam|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा की घोषणा की है। बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई से शुरू हो रही है, जो शाहपुर पटोरी स्टेशन से होकर गुजरेगी। इस 16 कोच की स्पेशल ट्रेन से यात्रा अधिक आरामदायक होगी।

विज्ञापन

Samastipur Railway News: सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बढ़नी-देवघर-बढ़नी अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (05028/05027) के संचालन की घोषणा की है. यह विशेष ट्रेन शाहपुर पटोरी और देसरी होकर चलेगी. ट्रेन का संचालन 29 जुलाई से शुरू होगा और कुल 33 फेरों तक चलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

29 जुलाई से शुरू होगा संचालन

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05028 बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 29 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन बढ़नी से चलेगी. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 05027 देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन देवघर से संचालित होगी.

शाहपुर पटोरी स्टेशन पर रहेगा ठहराव

ट्रेन संख्या 05028 शाहपुर पटोरी स्टेशन पर रात 2:23 बजे पहुंचेगी. इसके बाद सुलतानगंज और भागलपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 1:00 बजे देवघर पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 05027 देवघर से शाम 6:45 बजे प्रस्थान करेगी और शाहपुर पटोरी स्टेशन पर रात 1:28 बजे पहुंचेगी.

16 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने बताया कि श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे, जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे. इसके अलावा झांसी से भी शाहपुर पटोरी होकर सावनी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन