यूनियन बैंक की शाखा में आधी रात लगी भीषण आग, 3 घंटे बाद पाया काबू

Updated:
विज्ञापन

आग बुझाते ग्रामीण व अग्निशमन पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

मुसरीघरारी के बरबट्टा स्थित यूनियन बैंक की शाखा में रात करीब 11 बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग बुझायी गयी. घटना के कारण और बैंक को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

विज्ञापन

Samastipur News: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गयी. बैंक परिसर से तेज धुआं निकलते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ बैंक के पास जुट गयी और घटना की सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी गयी.

डायल 112 और दमकल की टीम पहुंची

आग बुझाते ग्रामीण व अग्निशमन पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
आग बुझाते ग्रामीण व अग्निशमन पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

आग की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम, मुसरीघरारी थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे. आग की लपटें काफी तेज थीं, जिससे बैंक परिसर में प्रवेश कर आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी परेशानी हुई. फायर ब्रिगेड की गाड़ी की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया.

ग्रामीणों ने भी बुझाने में की मदद

आग बुझाते ग्रामीण व अग्निशमन पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
आग बुझाते ग्रामीण व अग्निशमन पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये. ग्रामीणों ने समरसेबल के पानी से आग बुझाने में अग्निशमन कर्मियों की मदद की. करीब तीन घंटे तक लगातार प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली.

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक के शाखा प्रबंधक भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. आग किस कारण लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है. स्थानीय लोगों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

बैंक को हुए नुकसान का किया जा रहा आकलन

आग बुझने के बाद बैंक परिसर में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. आग से बैंक के अंदर रखे सामान, उपकरण और अन्य सामग्री को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आयेगी. पुलिस और संबंधित विभाग घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं.

यह भी पढे़ं:

पूसा में मखाना को ग्लोबल ब्रांड बनाने पर मंथन, 2-3 साल में निर्यात तीन गुना करने का लक्ष्य


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन