समस्तीपुर में बाइक धीरे चलाने को टोकने पर विवाद, घर से बुलाकर युवक को चाकुओं से गोदा

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर उमड़ी भीड़

समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। धीमे बाइक चलाने की बात पर हुए विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने युवक को चाकुओं से गोदकर मार डाला। इस घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जबकि 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन

Samastipur Youth Murder: जिले के ताजपुर (बंगरा) थाना क्षेत्र से एक बेहद स्तब्ध करने वाला मामला सामने आया है.मानपुरा पंचायत स्थित गद्दोपुर वार्ड 9 में मंगलवार की रात्रि आपसी विवाद में आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. मृतक की पहचान मोहम्मद गफ्फार के पुत्र मोहम्मद सद्दाम उर्फ शाहिद के रूप में हुई है. घटना के बाद से मृतक के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में इस जघन्य वारदात को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

धीरे बाइक चलाने को कहने पर हुआ था विवाद, घर से बुलाकर मार डाला

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम सद्दाम ने पड़ोस के ही एक युवक को मोहल्ले में धीरे बाइक चलाने के लिए कहा था. इसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी गाली-गलौज और बकझक हुई. इसके बाद रात्रि में मोहम्मद दुलारे करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ सद्दाम के घर आ धमका. आरोपियों ने सद्दाम को घर से बाहर बुलाया और सभी ने उसे दबोच लिया. इसके बाद मोहम्मद महबूब, मोहम्मद दुलारे और मोहम्मद फिरोज ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद जब वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया, तो सभी हमलावर मौके से फरार हो गए.

बचाने आए तीन रिश्तेदार भी जख्मी, 12 नामजद 

सद्दाम को बचाने की कोशिश में उसके बहनोई मोहम्मद सल्ले, उमत खातून और मोहम्मद फिरोज भी चाकू लगने से जख्मी हो गए हैं. परिजन आनन-फानन में सद्दाम को ताजपुर रेफरल अस्पताल ले गए, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर मृतक की मां नसीमा खातून ने थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही मोहम्मद दुलारे, मोहम्मद महबूब, मोहम्मद फिरोज सहित 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. थानाध्यक्ष पंचम कुमार ने बताया कि सभी आरोपी घरों में ताला लगाकर परिवार सहित फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन