समस्तीपुर के लाल सौरव कुमार बने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक डबल स्टैक पाइथन ट्रेन के सारथी
सौरव कुमार बने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक डबल स्टैक पाइथन ट्रेन के सारथी
भारतीय रेलवे की पहली इलेक्ट्रिक डबल स्टैक पाइथन ट्रेन को समस्तीपुर के सौरव कुमार ने संचालित कर बिहार का मान बढ़ाया है। जानिए इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में।
Electric Double Stack Python Train: भारतीय रेलवे के इतिहास में 08 सितंबर 2026 को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया. मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPA) से वडोदरा के लिए दुनिया की पहली ‘इलेक्ट्रिक डबल स्टैक कंटेनर लॉन्ग हॉल पाइथन ट्रेन’ का शुभारंभ किया गया. दोपहर 12:35 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विशाल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
Indian Railway: समस्तीपुर के लाल ने संभाली कमान
इस ऐतिहासिक ट्रेन के मुख्य सारथी बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित भीरहा गांव निवासी सौरव कुमार बने. अशोक कुमार के सुपुत्र व सहायक लोको पायलट सौरव ने इस तकनीकी उपलब्धि में ट्रेन संचालन की मुख्य जिम्मेदारी संभाली. विश्व स्तर पर माल ढुलाई के क्षेत्र में इसे रेलवे की बहुत बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
समारोह में जुटे शीर्ष दिग्गज
समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ आला अधिकारी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सौरव ने बताया कि देर शाम ड्यूटी की सूचना मिलने पर वे बेहद उत्साहित थे. देश के प्रधानमंत्री द्वारा रवाना की गई इस ऐतिहासिक ट्रेन को चलाना उनके लिए जीवन का अत्यंत गर्व का पल रहा.
गांव में खुशी और जश्न का माहौल
सौरव की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव भीरहा में जश्न का माहौल बन गया. ग्रामीणों और परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. ग्रामीणों का कहना है कि सौरव ने अपनी मेहनत से जिले और पूरे बिहार का मान बढ़ाया है. उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है
यह भी पढ़ें... किराए के मकान में प्रेमिका संग रह रहा था पति, पत्नी पहुंची तो 'कामवाली' बनकर बचने लगी युवती
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए